औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन से गिरे युवक की पहचान, मृतक युवक प्रतापगढ़ जनपद का निवासी था
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पाता स्टेशन और फफूंद स्टेशन के बीच गांव कन्हो के सामने डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के टक्करगंज निवासी 23 वर्षीय विशाल कौशल के रूप में की है।