सांगानेर: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर ढाबे के बाहर थार गाड़ी को डाइनिंग टेबल बनाया गया, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल
जयपुर शहर में स्टंटबाजी के बढ़ते ट्रेंड के बीच ढाबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वही वीडियो में दो युवक ढाबे के बाहर थार कार पर बैठकर खाना खाते नजर ने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो न्यू सांगानेर रोड से सोडाला और गुर्जर की थड़ी के बीच स्थित किसी ढाबे का है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।