भीकनगांव | क्षेत्र के ग्राम इगरिया में मंगलवार सुबह 10 बजे खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने गए 17 वर्षीय राज पिता पंढरी की करंट लगने से मौत हो गई। खेत गए काफी देर होने पर परिजन ढूंढने पहुंचे तो राज मोटर के पास अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई नीरज सारवान ने बताया मर्ग कायम कर जांच की