नौबतपुर: नौबतपुर के अमरपुरा गांव में शिव मंदिर से नाग बाबा की प्रतिमा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुरा गांव स्थित शिव मंदिर से नाग बाबा की प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर में स्थापित यह प्रतिमा वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में दुख और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचने पर प