स्याना: बीबीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे के दो अलग-अलग स्थानों से वांछित गैंगस्टरों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | May 2, 2026
थाना बीबीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे के दो अलग-अलग स्थानों से वांछित चल रहे दो गैंगस्टरों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया की चेकिंग के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे कस्बा निवासी जाहिद व शिवम को गिरफ्तार किया है बताया कि दोनों की निशान देही पर दो तमंचे भी बरामद किए हैं।