बरियातु: बरछिया टोला में श्री हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
बारियातू प्रखंड के जबरा गांव अंतर्गत बरछिया टोला में श्री हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। यह कलश शोभा यात्रा यज्ञ शाला मंडप परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए नदी पहुंची। जहां पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को पुजारी के द्वारा जल संकल्पित कर कलश में जल उठाया।