अररिया: मैंनापुर के समीप बाइक की चपेट में आकर एक किशोरी हुई घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 12, 2024 अररिया के बेरगाछी थाना क्षेत्र के मैनापुर के समीप बाइक की चपेट में आ जाने से एक किशोरी सितारा बुरी तरह घायल हो गई। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रविवार को लाया गया। जहां डॉ नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया है।