अररिया: खवासपुर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 12, 2024 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के खवासपुर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गई है. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए रविवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज जारी है.