अररिया: मदारगंज से शराब मामले में दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायालय में किया पेश
Araria, Araria | May 12, 2024 अररिया के सिमराहा थाना पुलिस ने मदारगंज से शराब मामले में दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों ही आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद रविवार को उनका मेडिकल सदर अस्पताल अररिया में करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.