तरहसी: छेचानी गांव में महुआ पेड़ पर वज्रपात होने से नीचे बैठी महिला की जलकर मौत-गोतनी गंभीर
तरहसी प्रखंड क्षेत्र के टरिया पंचायत के छेचानी गांव में पेड़ के नीचे बैठी महिला की वज्रपात से मौत हो गयी, जबकि उसकी बड़ी गोतनी गंभीर हो गयी। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वह बेहोश बतायी गयी है। मृत महिला की पहचान 42 वर्षीया दुर्गा देवी पति विनोद साव के रूप में हुई है। बेहोश महिला रिंकू देवी पति सुरेन्द्र प्रसाद है।