तरहसी: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना एक मात्र उदेश्यःबीडीओ वरूण कुमार
तरहसी पंचायत सचिवालय परिसर में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तरहसी के उप मुखिया सुधीर यादव ने की। बीडीओ वरुण कुमार एवं सीओ नवीन पूर्ति ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सभी विभागों से कुल 759 आवेदन प्राप्त हुए।