लखीमपुर खीरी में ईंधन संकट को लेकर प्रशासन के दावे अब सवालों के घेरे में हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। लगभग हर पेट्रोल पंप पर पुलिस बल की तैनाती हालात की गंभीरता को खुद बयां कर रही है।