अनूपपुर: गेहूं स्लॉट व बिजली समस्या से किसान नाराज़, 18 मई से चक्का जाम की चेतावनी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गेहूं स्लॉट बुकिंग और बिजली कटौती की समस्या को लेकर किसान एकता संघ के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे गेहूं मंडियों तक नहीं पहुंच रहा और बारिश से फसल खराब हो रही है। व्यापारियों द्वारा गैर-पंजीकृत किसानों की उपज खरीदने से इंकार किया जा रहा है।