मंदसौर: यथार्थ छाजेड़ बने अमर नेत्रदानी, परिजनों ने कराया नेत्रदान
मंदसौर में प्रकाश छाजेड़ के पुत्र यथार्थ छाजेड़ के देवलोकगमन के बाद परिजनों ने लायंस क्लब मंदसौर के माध्यम से नेत्रदान कराया,डॉ किशोर शर्मा ने नेत्र उत्सर्जित किए, इस दौरान रत्नेश कुदार,डॉ विक्रांत भावसार, विकास भंडारी, मयूर सुराना और पंकज पोरवाल उपस्थित रहे, सभी ने परिजनों के इस प्रेरणादायक निर्णय की सराहना की,