जखनिया: मुख्तार अंसारी के गजल होटल की जमीन को अभिषेक अग्रवाल ने बताया अपना, कहा- मुख्तार के डर से पहले नहीं उठा पाए आवाज
मुख्तार अंसारी के गजल होटल को अपना बताने वाले अभिषेक अग्रवाल ने मीडिया के सामने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी और उनके लोगों के डर से पहले कभी आवाज उठाने की हिम्मत नहीं हुई।लेकिन योगी सरकार आने के बाद हिम्मत जुटी और उन्होंने अपनी जमीन को लेकर जिला प्रशासन को करीब 50 प्रार्थना पत्र दिए।अभिषेक अग्रवाल ने दावा किया कि गाटा संख्या-100 की जमीन उनकी है।