देहरादून: धामी सरकार का बड़ा फैसला: 1983 राजस्व गांवों में लागू होगी नियमित पुलिस व्यवस्था
धामी सरकार ने प्रदेश के 1983 राजस्व गांवों को नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित करने का निर्णय लिया है। यह कदम मा. उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व मंत्रिमंडलीय निर्णयों के अनुरूप उठाया गया है। सरकार के इस फैसले से अब जनपदों के ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों में नियमित पुलिस व्यवस्था लागू हो जाएगी।