देहरादून: छह नंबर पुलिया, देहरादून में दो गुटों के बीच हुआ झगड़ा, जाम से घंटों परेशान रहे लोग
राजधानी देहरादून के 6 नंबर पुलिया क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हंगामा और कहासुनी हो गई। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।