बालोद जिले के भरदा कांड को लेकर साहू समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश साहू संघ के पूर्व महामंत्री हलधर साहू ने मामले को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मंगलवार शाम 4 बजे बालोद SP से मुलाकात कर चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो साहू समाज उग्र आंदोलन करेगा