झाडोल: झाड़ोल में दिखा करीब 8 फीट लंबा सांप, युवा टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा
Jhadol, Udaipur | Sep 15, 2024 झाड़ोल में आज रविवार को करीब सात से आठ फीट का सांप निकला। इसे देख लोगों के हाथ-पांव फुल गए। हालांकि इस बीच उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए आसपास के लोग सक्रिय हो गए। जिसमें रंजीत जोशी,विक्रम जोशी की टीम व प्रकाश लोहार ने सूचना पर गुलाब वाटिका आवास में 10 मिनट के भीतर पहुंचे और उसे सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।