राघोगढ़: भरसुला चौराहा सर्विस रोड पर रेत डालने से हादसा, भैंसाना यज्ञ से लौट रहे 4 लोग घायल
Raghogarh, Guna | May 29, 2026 राघोगढ़ थाना के नेशनल हाईवे 46 पर भरसुला चौराहे पर सर्विस रोड पर बीती रात भैंसाना यज्ञ देकर लौट रहे लोगों की बाइक सड़क पर पड़ी रेत पर चढ़ने से फिल्मी स्टाइल में 10 फीट उछली दो बाइक पर सवार दो व्यक्ति दो महिलाएं गंभीर घायल है एक बच्चा भी शामिल है। मौके पर पुलिस और 1033 हाईवे एंबुलेंस पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।