मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी आलोक पुत्र अनार सिंह ने बीती बुधवार की रात्रि में ग्राम कतारा में अपने मामा के यहां खेत में खुद को गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली। वहीं जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया है।