शामली: शामली के भनेड़ा गांव की महिला अपनी चार बेटियों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची, घर से निकालने का आरोप लगाया
Shamli, Shamli | May 11, 2026 सोमवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव भनेड़ा निवासी एक महिला अपनी चार बेटियों व परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय शामली पहुंची। महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बेटा नही होने पर उसे ससुरालियों द्वारा चार बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले उत्तराखण्ड निवासी मनीष से हुई थी।