सागर नगर: PSC की मुख्यपरीक्षा 11 से 16 मार्च तक शास कन्या स्ना. महाविद्यालय में एक सत्र में होगी परीक्षा 203 प्रतिभागी लेगे हिस्सा
मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 16 मार्च तक शहर के शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक सत्र में आयोजित होगी।11 मार्च से 15 मार्च तक की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। सिर्फ 16 मार्च की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 का आयोजन किया जा रहा है।