अरवल: सिपाह में ₹95 लाख की लागत से होने वाले सड़क और नाला निर्माण कार्य का विधायक महानंद सिंह ने किया शिलान्यास
Arwal, Arwal | May 20, 2025 नगर परिषद क्षेत्र के एनएच 110, खादी भंडार से 9 नंबर सुलिश नहर तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक श्री महानंद सिंह द्वारा किया गया। यह योजना मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। वर्षों से जर्जर इस सड़क के निर्माण से स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी।