भभुआ: शांति नेत्रालय के पास सिवान में बिजली विभाग का तार अचानक टूटकर गिरने से पांच भैंसों की हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jun 26, 2025 शांति नेत्रालय के पास सिवान में बिजली विभाग का तार अचानक टूट कर गिरने से पांच भैंसों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना आज गुरुवार को 2 बजे की बताई जाती है। वही मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य चैनपुर भाग एक के कमलेश चौरसिया ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी भोला यादव अपना भैंसों को शांति नेत्रालय के पीछे सिवान में चरा रहे थे।