भभुआ: कंचन नगर के समीप कार की चपेट में आए बाइक सवार शिक्षक को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, हुआ घायल
Bhabua, Kaimur | Jun 26, 2025 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ प्रखंड के रूइया गांव निवासी शिक्षक तइयद अंसारी अधौरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बाइक से पढ़ने जा रहा था। गुरुवार की सुबह कंचन नगर के समीप कार की चपेट में आने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया है जहां घायल शिक्षक का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।