भभुआ: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर कलेक्ट्रेट गेट से डीएम ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
Bhabua, Kaimur | Jun 26, 2025 आज गुरुवार को भभुआ कलेक्ट्रेट गेट से अंतराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर 7 बजे जागरूकता रैली को डीएम सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाए हैं। इस रैली में कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उत्पाद विभाग के कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। वहीं डीएम सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस आज देश मना रहा है। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकल गया।