🚨 ब्रेकिंग उन्नाव 🚨
ग्राम सभा बौना मऊ में चारों तरफ जलभराव, आवास-शौचालय और राशन कार्ड की समस्याओं से ग्रामीण परेशान
उन्नाव। तहसील उन्नाव एवं ब्लॉक सरोसी क्षेत्र की ग्राम सभा भौना मऊ में ग्रामीणों के सामने कई गंभीर समस्याएं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन समेत रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पात्र परिवारों को अभी तक सरकारी आवास और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सका है। कई गरीब परिवार लंबे समय से आवास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवारों को करीब 40 वर्षों से आवास जैसी बुनियादी सुविधा का इंतजार है।
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि कई पात्र लोगों के राशन कार्ड तक नहीं बने हैं। कुछ लोगों का कहना है कि करीब 20 वर्षों से राशन कार्ड न होने के कारण उन्हें सरकारी राशन का लाभ नहीं मि�
Unnao, Unnao | Sep 17, 2026