काको: नवादा गांव में खेत के आरी को लेकर दो गोतिया पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल
Kako, Jehanabad | Feb 22, 2025 काको प्रखंड के भेलावर ओपी क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव में खेत के आरी के विवाद को लेकर दो गोतिया पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय स्तर से इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में विभा देवी, किशन यादव, शीला देवी और शामिनक देवी शामिल है।