काको: मैट्रिक की पांचवें दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही, 15 केंद्रों पर संपन्न, एक छात्र निष्कासित
Kako, Jehanabad | Feb 21, 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा, 2025 का आयोजन स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में किया जा रहा है। जिसको लेकर ग़श्ती,जोनल एवं सुपर जोनल पदाधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे जानकारी दी।