काको: असियामा गांव में श्रीमद भागवत कथा और शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए कलश यात्रा निकली
Kako, Jehanabad | Feb 21, 2025 काको प्रखंड अंतर्गत असीयामा गांव में श्रीमद भागवत दिव्य कथा सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली गई जिसमें सैंकड़ो की संख्या में आसपास के गांवो के ग्रामीणों ने भाग लिया। आयोजन समिति से जुड़े उत्पल कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।