मोकामा: मोकामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 227 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mokameh, Patna | May 19, 2026 मोकामा थाने की पुलिस ने बीते रात्रि शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 227 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राहुल और छोटू बताया जा रहा है। दोनों मोकामा नगर के क्रमशः वार्ड 27 एवं वार्ड संख्या 19 के निवासी बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष ने मंगवार की संध्या 7 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।