हरिद्वार
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान पतंजलि योगपीठ के निकर एक कांवड़िए की बाइक में आग लग गई, इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धूकर जलने लगी, बाइक पर सवार कांवड़ियों ने समय रहते उतरकर अपनी जान बचाई, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ,बाइक में आग लगने से मौके पर कांवड़ियों की भीड़ जमा हो गई और
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस ने मौके पर पहुचकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया।