हनुमानगढ़: जंक्शन में रोडवेज बस डिपो के पास बेहोशी की हालत में मिली युवती को टाउन जिला अस्पताल से बीकानेर हायर सेंटर किया गया रेफर
हनुमानगढ़ जंक्शन रोडवेज बस डिपो के पास बेहोशी की हालत में मिली युवती को हनुमानगढ़ टाउन जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष की है, जिसने लाल रंग का सूट पहना है और उसकी आंख पर चोट और पैरों में कीचड़ लगा हुआ है। युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।