बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शंकरपुरा में अज्ञात कारणों के चलते एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान सुनीता पति बोर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों बताया कि 15 दिन पहले महिला के पति की बीमारी के चलते मौत हुई ।