नौगढ़: डुमरिया मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया ट्रॉमा सेंटर रेफर
नौगढ़ डुमरिया मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में रॉबस्टगंज निवासी दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रिश्तेदारी की शादी से लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।