गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों को स्मार्टफोन किये वितरित
मुख्यमंत्री ने आज दोपहर बाद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टेबलेट वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में एक समय ऐसा था जब सभी एक्टिविटी बंद हो गई थी, उस समय ऑनलाइन क्लासेस केवल स्मार्टफोन के माध्यम से सुचारू रूप से चल रहीं थी।