गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में आए हुए फरियादियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी फरियाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम हाल में जनसुनवाई के दौरान आए हुए सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर उनके प्रार्थना पत्र को लिया।मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश जारी किया।मुख्यमंत्री जब भी गोरखपुर में रहते हैं तो जनता दरबार का आयोजन करते हैं।जनता दरबार में तकरीबन 400 लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात किया।