गोरखपुर: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सिविल लाइन स्थित मैरिज हॉल में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बंसल ने जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस शपथ ग्रहण के माध्यम से पूरे देश के व्यापारियों को एक संदेश उद्योग व्यापार मंडल देना चाहता है। देश के तमाम राज्यों में जो सम्मान आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों को मिला है, किसी राज्य में नहीं मिला।