गोरखपुर: टेडी बीयर बने लड़के को लड़की ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नौका विहार का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में नौका विहार के दौरान टेडी बियर बने युवक पर एक लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. टेडी बियर की पोशाक पहने वह युवक कौन था? पुलिस उसकी तलाश कर रही है।