बिहारीगंज: पहली बार दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई नगर पंचायत की बैठक
बिहारीगंज नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक शनिवार को पहली बार दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में सड़क-नाला टेंडर, सैरात बंदोबस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, ट्रेड लाइसेंस शुल्क और मैनपावर टेंडर समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मौजूद पार्षदों ने प्रस्तावों पर सहमति जताई, जबकि उपमुख्य पार्षद सहित कई सदस्य अनुपस्थित रहे।