गुना नगर: शहर में सीएमओ ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, एक मैट दो सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने के दिए आदेश
गुना नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने 5 जुलाई को शहर में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। वार्ड क्रमांक 15 16 17 में निरीक्षण कर नियमित झाड़ू नालियों की सफाई कचरा कलेक्शन प्वाइंट की नियमित सफाई के निर्देश दिए। शहर के मुख्य और सबसे बड़े जज़्जी बस स्टैंड पर गंदगी पाई जाने अतिक्रमण देख एक मैट और दो सफाई कर्मचारियों का दो दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।