जगदलपुर: लालबाग मैदान में पटाखा दुकानों के लिए अस्थाई प्लॉट का आवंटन, 72 पटाखा दुकानों का हुआ आवंटन
दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम जगदलपुर द्वारा लालबाग मैदान के सनसिटी गेट की ओर फुटकर पटाखा दुकान लगाने के लिए अस्थाई प्लॉटों का आवंटन किया गया। 72 फटाका दुकानों का आवंटन किया गया।प्रत्येक दुकान हेतु 15×15 फीट का प्लॉट आवंटित किया गया है तथा पंजीयन शुल्क 12,000 रूपये निर्धारित किया गया।