मंझनपुर: कौशाम्बी में पुलिस पर अभद्रता के आरोप से भड़के किसानों ने महापंचायत का ऐलान किया, कार्रवाई न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी
कौशाम्बी में पुलिस के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर किसानों का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर आ गया है। भारतीय किसान संगठन के बैनर तले मंगलवार को लगभग 12 बजे मंझनपुर स्थित डायट मैदान में आयोजित महापंचायत में सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर थाना संदीपनघाट के इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग तेज कर दी।