खंडवा: राजस्थान की रुखसार ने भोपाल के अजय से खंडवा के मंदिर में शादी रचाई, बोलीं- प्यार के लिए परिवार से मिल रही धमकी
खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर चर्चा में है, जहां अक्षय तृतीया के अवसर पर एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए विवाह रचाया। राजस्थान की रहने वाली युवती रुखसार ने भोपाल के युवक अजय के साथ विधि-विधान से सात फेरे लिए।