जलेसर: अवागढ़ के कुशवा में युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल, पुरानी रंजिश में 5 लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से पीटा
Jalesar, Etah | May 10, 2026 एटा अवागढ़ के कुशवा गांव में शुक्रवार दोपहर कुश कुमार पुत्र रघुवीर पाराशर पर हमला हुआ। पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने उसे लाठी-डंडों और सरिया से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित कुश कुमार के अनुसार हमलावरों ने रास्ते में घेर लिया। उन्होंने उस पर लाठी-डंडों और सरिया से वार किए। युवक को सिर फटने सहित कई गंभीर चोटें आई हैं।