चेरिया बरियारपुर: पबड़ा कारीचक से बाइक चोरी मामले के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त एक व्यक्ति को पुलिस ने चक्का सहलोरी से किया गिरफ्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्का सहलोरी गांव से मंझौल थाना प्रभारी रिशा कुमारी ने मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पबड़ा कारीचक से बाइक चोरी मामले के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त चक्का सहलोरी निवासी तेतर राय के पुत्र विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो की पबड़ा कारीचक निवासी पंकज चौधरी ने बाइक चोरी मामले की नामजद प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई थी।