हज़ारीबाग: सावन मास की अंतिम सोमवारी को खिरगाँव स्थित मुक्ति धाम माँ काली मंदिर के शिवालय में रूद्राभिषेक व प्रसाद वितरण
सावन मास की अंतिम सोमवारी को शहर के खिरगांव स्थित मुक्ति धाम माँ काली मंदिर में दिन सोमवार को रूद्राभिषेक हुआ तथा प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। पवित्र मास का हर दिन शुभ एवं मंगलकारी होता है। पूजा पाठ एवं अनुष्ठान से बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती प्रशन्न होकर जीवन में चमत्कारी बदलाव आता है।