गाज़ियाबाद: नेहरू नगर इलाके में मात्र 22 सेकंड में चोर ने बाइक की चोरी की, सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक चोर ने दिनदहाड़े बाइक चोरी कर ली। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पीली शर्ट पहने एक युवक बाइक के पास आता है और बिना किसी घबराहट के बाइक का लॉक तोड़ता है। चोर मात्र 22 सेकंड में बाइक स्टार्ट कर फरार हो जाता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।