गाज़ियाबाद: ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में छत से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने की जांच की मांग
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-डी एक स्थित धागा बनाने की फैक्ट्री की छत से गिरने पर मजदूर शिवम तिवारी की मौत हो गई। मजदूर अन्य साथियों के साथ सोने के लिए फैक्ट्री की छत पर गया था। रविवार सुबह मजदूर फैक्ट्री के बराबर में जमीन पर पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने मामले में जांच की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।